{"_id":"5a3031704f1c1baf678c1316","slug":"181513107824-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित आंगनब़ाड़ी केंद्र का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित आंगनब़ाड़ी केंद्र का लोकार्पण
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। ब्लाक क्षेत्र के लखनपुर अभयनपुर डीह बाबा प्रांगण में 7.52 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनबाडी केंद्र का मंगलवार को विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर गांव पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। विधायक ने कहा की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की ठानी है। इस दिशा में कागर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केंद्र का निर्माण मानक के अनुरूप हुआ है। कहा जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों को शासन के निर्देश पर आदर्श विद्यालय बनाए जा रहे हैं। इसके लिए शासन ने व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं। कहा सर्रोई स्थित आदर्श विद्यालय देखा जा सकता है। कहा कि इससे शिक्षा का स्तर उठाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आंगनबाडी केंद्रो के माध्यम से पुष्टाहार व प्राथमिक शिक्षा केंद्र संचालिकाओं की नियुक्त की जा रही है। लोगों की मांग पर विधायक ने मंदिर से मुख्य सड़क तक 400 मीटर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराने की घोषणा की। ग्राम प्रधान शीतला प्रसाद पटेल ने बताया की मनरेगा, बाल विकास परियोजना व ग्राम पंचायत निधि से केंद्र का निर्माण हुआ है। समारोह को जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी, ब्रम्हा सिंह के अलावा पप्पू त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सीडीपीओ उर्मिला देवी, मुख्य सेविका शशी श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी दुर्गा प्रसाद पाल, आंगनबाडी फूलपति देवी, सहायक बीडीओ अंजनी कुमार, सर्वेश पाल, दयाशंकर मौर्य, धर्मेंद्र मिश्र आदि उपस्थित रहे।