{"_id":"5a2d78064f1c1b4e718b8533","slug":"181512929286-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 दिनों तक गावों की खाक छानेगा प्रशासनिक अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिनों तक गावों की खाक छानेगा प्रशासनिक अमला
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन नई पहल करने जा रहा है। प्रशासन जिले में 45 दिनों तक कैंप लगाकर आम जन को सरकारी योजनाओं से रूबरू कराने के साथ ही उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। सोमवार को औराई के लक्षमणिया गांव से इसका आगाज होगा। कैंप में केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए हर विभाग के अधिकारी पूरी टीम के साथ कैंप में शामिल होंगे। गांव की दशा एवं दिशा बेहतर करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पिछड़े इलाकों में ग्रामीण कई योजनाओं के बारे में नहीं जान पाते, जिसके चलते बिचौलिए इसका लाभ उठा लेते हैं। इसमें सुधार करने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी और मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की ओर से नई पहल की शुरूआत होने जा रही है। दो न्याय पंचायतों के मध्य पांच से सात गावों का समूह बनाकर कैंप लगाया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, कृषि, ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा, कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग समेत अन्य सभी सरकारी विभाग के अधिकारी- कर्मचारी शामिल होंगे। योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंदों को तत्काल लाभान्वित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन, जल ही जीवन है, मॉडल स्कूल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री आवास समेत 16 बिंदुओ पर ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि जिले में यह नई पहल होगी। सफलता मिलने पर इसे शासन स्तर पर मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औराई के लक्षमणिया गांव में सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह अभियान का आगाज करेंगे। इसके बाद अलग-अलग तिथियों पर चिन्हित स्थानों पर कैंप लगेगा।
विज्ञापन