{"_id":"59dd1e8f4f1c1b69678b502d","slug":"181507663503-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसानों के विकास को लेकर तत्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसानों के विकास को लेकर तत्पर
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को किसान ऋण मोचन के द्वितीय चरण के लिए प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञानपुर तहसील के करीब 500 किसानों को प्रमाणपत्र दिया गया। कुल 1455 किसानों के खाते में सात करोड़ 29 लाख की कर्जमाफी का धन भेजा गया।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की है। हालांकि विकास की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने सरकार की ऋणमोचन योजना की सराहना की। कहा कि वर्षों से कर्ज में दबे किसानों को यह योजना राहत दे रही है। भविष्य में सरकार और भी योजनाएं किसानों के लिए लागू करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अतिथियों ने किसानों को बारी-बारी से प्रमाण पत्र दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों के लिए आए लंच पैकेट का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर तहसील के 1455 किसानो ंको द्वितीय चरण में लाभ देना है। करीब 500 किसानों को प्रमाणपत्र दिया जा चुका है जबकि बचे हुए किसानों ंको बैंकों पर मिलेगा। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, राजितराम यादव, प्रदीप सिंह, सतीश पांडेय, बुल्लारी शुक्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।