{"_id":"599f255e4f1c1bd0778b45a0","slug":"181503602014-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज, अखंड सौभाग्य के लिए रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतालिका तीज, अखंड सौभाग्य के लिए रखा व्रत
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
हाथ में मेहंदी, पांव में महावर और बालों में गजरे की महक ने हरतालिका तीज को सतरंगी बना दिया। अखंड सौभाग्य की खातिर सुहागिन महिलाओं ने तीज का कठोर व्रत रखा। पूरे दिन बिना अन्न-जल के व्रत रखने के बाद सायंकालीन बेला में महिलाओं ने शिव मंदिरों पर महादेव और आदिशक्ति पार्वती की उपासना की। इस दौरान सुहाग की सलामती के लिए कामना की गई। कुंवारी युवतियों ने भी मनचाहे वर के लिए तीज का व्रत रखा।
हरतालिका तीज बृहस्पतिवार को जिले में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाई गई। तीज भादों मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। त्योहार को लेकर एक दिन पूर्व से ही साज-शृंगार की तैयारियों में जुटी सुहागिनों और कुंवारी युवतियों ने बृहस्पतिवार को सुबह से व्रत शुरू कर दिया। इस दौरान घर की साफ-सफाई कर पवित्र बनाने के बाद पूजा के सामान को सहेजा गया। सोलह शृंगार कर व्रती महिलाएं दोपहर बाद शिव मंदिरों पर पहुंचीं और अखंड सौभाग्य की कामना की। ज्ञानपुर नगर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर पर दूसरी बेला में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने शिव-पार्वती की उपासना कर मनोरथ सिद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान साज-शृंगार के सामान देवी मां को अर्पित भी किए गए। इसी तरह, गोपीगंज के बड़ेशिव मंदिर पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इससे पूर्व सुबह से लेकर दोपहर तक भी तमाम महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। सेमराधनाथ धाम पर बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल गीत गाते हुए पहुंचीं और महादेव का दर्शन-पूजन किया। इसी तरह, तिलेश्वरनाथ, गोपेश्वरनाथ आदि मंदिरों में भी तीज के निमित्त शिव-पार्वती की उपासना हुई। व्रती महिलाएं शुक्रवार को सुबह व्रत का पारण करेंगी। इससे पूर्व बाजार में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ी रही।