फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सहयोग न करने पर गैंगरेप आरोपियों को भेजा जेल

सहयोग न करने पर गैंगरेप आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहयोग न करने पर गैंगरेप आरोपियों को भेजा जेल
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही के पूर्व बसपा सांसद गोरखनाथ पांडेय के पुत्र समेत गैंगरेप के चार आरोपियों को बृहस्पतिवार को एडीजे प्रथम की अदालत ने जेल भेज दिया। उन पर मुकदमे की सुनवाई में सहयोग नहीं करने का आरोप है। चारों आरोपी जमानत पर बाहर थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में बिना किसी रियायत के जल्द निस्तारण का आदेश दिया था।
विज्ञापन

31 जुलाई 2014 को कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ चार युवकों ने रेप किया था। इसमें पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय का पुत्र आनंद पांडेय भी आरोपी है। सात नवंबर 2014 को कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया। इस बीच आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। पाक्सो एक्ट की धारा 35 (2) के तहत इस मामले का निस्तारण नवंबर 2015 तक हो जाना चाहिए था, लेकिन आरोपी पक्ष की बहस में हीलाहवाली के कारण मामला लटकता चला गया। 11 जुलाई 2017 के आदेश में हाईकोर्ट ने जिले की एडीजे कोर्ट से कहा कि इस मामले का बिना किसी रियायत के निस्तारण कर दिया जाए। प्रकरण में सभी पक्ष से साक्ष्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चार महीने से मुकदमा बहस में है। लेकिन, आरोपी पक्ष किसी न किसी कारण का हवाला देकर बहस टालता रहा। बृहस्पतिवार को अदालत में सभी आरोपी मौजूद थे। कुछ के विरुद्घ कोर्ट ने पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बहस न करने के लिए आरोपी पक्ष से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। एडीजे प्रथम चंद्रशेखर प्रसाद की अदालत ने केस परीक्षण में सहयोग न करने पर आरोपियों आनंद पांडेय, टिंकू सिंह, विकास उर्फ वीके एवं पिंटू सिंह को जेल भेजने के साथ ही अगली सुनवाई की तिथि 28 जुलाई मुकर्रर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed