फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.80 crore escalator file waiting for approval

Bhadohi News: 1.80 करोड़ के एस्केलेटर की फाइल को स्वीकृति का इंतजार

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
1.80 crore escalator file waiting for approval
भदोही। जिले में दूसरे इंडिया कारपेट एक्सपो की तिथियां घोषित हो चुकी हैं, लेकिन पिछले वर्ष के इंडिया कारपेट एक्सपो में जो कमियां महसूस की गई थीं, उन्हें दूर करने के प्रयास अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। पिछले वर्ष के एक्सपो में एस्केलेटर की कमी सबसे अधिक महसूस की गई थी। इसे अगले आयोजन (अक्तूबर 2023) तक पूरा करा लेने की बात कही गई थी, लेकिन समय तेजी से बीता, आगामी कारपेट एक्सपो में कुछ महीने ही बाकी हैं, लेकिन कमियों पर कोई काम नहीं हो सका है। एक्सपो मार्ट में लगने वाले 1.80 करोड़ के एस्केलेटर की फाइल शासन स्तर पर अटकी हुई है। इसकी स्वीकृति का इंतजार है। दरअसल सीईपीसी ने 8 से 11 अक्तूबर तक भदोही के मार्ट में दूसरे एक्सपो के आयोजन की तिथियां घोषित कर रखी हैं। कालीन निर्यातकों ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। स्टालों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, लेकिन एक बात जिसको लेकर आयोजक और निर्यातक चिंतित हैं, वह है एस्केलेटर की स्थापना। इसके अलावा 2500 केवी क्षमता के जेनरेटर समेत एक दर्जन छोटे छोटे अन्य कार्य भी आवश्यक हैं, लेकिन उन पर अब तक ध्यान नहीं दिया जा सका है।परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्य असलम महबूब बताते हैं कि पिछली बार पहला कारपेट एक्सपो लगा था, इसलिए किसी तरह हम लोगों ने उससे पार पा लिया, लेकिन आज के दौर में बिना एस्केलेटर के किसी एक्सपो की कल्पना नहीं की जा सकती। बताया कि 1000 केवी का जेनरेटर मार्ट में पहले से लगा है, जबकि आवश्यकता 2500 केवी के जेनरेटर की है। उन्होंने बताया कि गत अक्तूबर एक्सपो के बाद ही हम लोगों ने एस्केलेटर के लिए 1.80 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया था। इतना ही नहीं, इसके लिए रिमाइंडर भी विभागीय अधिकारियों को भेजा जा चुका है। कहा छोटे-छोटे कई और काम बाकी हैं, लेकिन उनको लेकर इतनी दिक्कत नहीं है, जितनी एस्केलेटर और जेनरेटर को लेकर है। प्रशासनिक समिति के सदस्य ने कहा कि पिछले आयोजन में जिले के प्रशासनिक अफसरों का खासा सहयोग रहा था। हम लोग शीघ्र ही डीएम से मिल कर इसके लिए जल्दी कुछ कराने की मांग करेंगे, ताकि समय रहते काम आगे बढ़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed