फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 thousand cusecs of water reached the tail, the ponds remained dry

Bhadohi News: टेल तक पहुंचा 18 हजार क्यूसेक पानी, तालाब रह गए सूखे

Wed, 21 Jun 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
18 thousand cusecs of water reached the tail, the ponds remained dry
भीषण गर्मी के बीच मुख्य पंप कैनाल से 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जिले के मुख्य नहर, रजबाहा और माइनर पानी से लबालब भर गए हैं। दूसरी तरफ निकायों व गांवों में स्थित तालाबों पूरी तरह से सूख गए हैं। तालाबों के पास पहुंचने वाले बेजुबान जानवरों की प्यास नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन

जिले के तहसील भदोही, औराई और सदर के अंतर्गत 546 ग्राम पंचायतों में लगभग 1200 राजस्व गांव के साथ भदोही, गोपीगंज नगर पालिका तथा ज्ञानपुर, खमरिया, घोसिया, नईबाजार, सुरियावां निकायें हैं। जहां लगभग तीन हजार तालाब राजस्व खातों में दर्ज हैं। ये सभी तालाब भीषण गर्मी सूख रहे हैं। कुछ प्राचीन व बड़े तालाबों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर तालाबों पर अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इनका संरक्षण न होने से गर्मी के दिनों में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
80 तालाबों में भरा है पानी, शेष में कनेक्टिविटी का संकट
ज्ञानपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में दो बार चलाई गई नहर का मुख्य उद्देश्य था कि तालाब भरे जाएंगे। अब तक जिले के 80 तालाब पानी से भरे जा चुके हैं। शेष तालाबों को भरने में कनेक्टिविटी का संकट सामने आया है। जल्दी ही इनमें भी पानी पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed