फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलावाड़, विभाग गंभीर नहीं

बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलावाड़, विभाग गंभीर नहीं

Wed, 15 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के स्वास्थ के साथ खिलावाड़, विभाग गंभीर नहीं
ज्ञानपुर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण में मनमानी की जा रही है। महिला धात्री और बच्चों के बजाए पोषाहार बाजारों में खुलेआम बेचा जा रहा है। जानते हुए भी विभागीय अफसर अनजान बने हैं। रामकापुर निवासी रजनीश पांडेय ने डीएम को पत्रक देकर केंद्रों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चों और धात्रियों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार का वितरण किया जाता है। कुपोषण जैसी खतनाक बीमारी से बचने के लिए पोषाहार का वितरण किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों को हर महीने पोषाहर देने का प्रावधान है, लेकिन केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता। केंद्रों पर किसी महीने में पोषाहार वितरित होता है तो किसी महीने में पोषाहर की कमी है बताकर लोगों को वापस कर दिया जाता है। यह हाल सुंदरपुर, कसीदहां, गोपीगंज, कारीगांव, बैरीपरवां, शुकुलपुर (चकबीरा), त्रिलोकपुर आदि समेत तमाम केंद्रों का ै। शुकुलपुर के विमल शुक्ल, अवकेश, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र मिश्र, उदयराज पाल ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed