{"_id":"5c6ef411bdec224bf10209b2","slug":"171550775313-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से भदोही में होगा जैसलमेर एक्सप्रेस का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से भदोही में होगा जैसलमेर एक्सप्रेस का ठहराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। वाराणसी-भदोही रेल खंड पर सप्ताह में एक दिन चलने वाली हावड़ा-जैसलमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव का रास्ता साफ हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि 25 फरवरी से ट्रेन भदोही में रुकने लगेगी। नगर स्थित सांसद कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन अब तक भदोही स्टेशन पर अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
कालीन नगरी में बड़ी संख्या में राजस्थान से लोगों का कारोबार होता है। ऐसे में उनका जैसलमेर, जयपुर, बीकानेर आदि शहरों को आना जाना लगा रहता है। लेकिन इसके लिए अब तक उनके पास सप्ताह में एक ट्रेन मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन ही थी, जो जोधपुर तक जाती है। रेल प्रशासन द्वारा जबसे हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया, तब से यहां के काती व्यवसायियों की संस्था आल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिस्डा) इसका भदोही में ठहराव की मांग रेल मंत्रालय से करता रहा है। इसके लिए वे कई बार सांसद विरेंद्र सिंह मस्त और रेलमंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं।
एसिस्डा के अध्यक्ष रमेश काबरा और भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने गुरूवार को इसकी पुष्टि की। एसिस्डा अध्यक्ष काबरा ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 25 फरवरी को भदोही में ट्रेन के ठहराव का आदेश दे दिया है, जिसके लिए उन्होंने सांसद के प्रति काती व्यवसायियों की ओर से आभार भी जताया। कहा कि इससे हम व्यवसायियों को काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में भदोही स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि संभव है कि ठहराव के आदेश हो गए हों लेकिन अब तक स्टेशन को अधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।