फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा: इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा: इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा

Fri, 22 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुईं। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की कंप्यूटर और शाम की पाली में हाईस्कूल सिलाई एवं इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 664 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हुई इंटरमीडिएट की कंप्यूटर की परीक्षा में 60 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 56 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर की पाली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा हुई। इसमें 74 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 72 परीक्षार्थी उपस्थित थे। दोपहर में इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ गई। इस परीक्षा के लिए कुल 5881 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 658 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 5223 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल विरोधी दस्ते चक्रमण करते रहे। हालांकि कहीं भी नकलची मिलने की सूचना नहीं मिली। डीआईओएस अशोक कुमार ने कहा कि परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गईं। कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed