फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गांव पहुंचे राज्यपाल, भारी संख्या में तैनात रही पुलिस बल

गांव पहुंचे राज्यपाल, भारी संख्या में तैनात रही पुलिस बल

Mon, 18 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
गांव पहुंचे राज्यपाल, भारी संख्या में तैनात रही पुलिस बल
लालानगर। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. बालदत्त मिश्र रविवार को अपने पैतृक गांव कठौता पहुंचे। उनके आने से पूर्व ही पूरा गांव छावनी में तब्दील हो चुका था। गांव पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी गई। गांव में बचपन के मित्र को देखा तो आगे बढ़कर गर्मजोशी के साथ उनसे गले मिले।
विज्ञापन

राज्यपाल डॉ. बाल दत्त मिश्रा के बचपन के मित्र हीरालाल मिश्र उनके आने की सूचना से काफी खुश थे। गांव पहुंचे राज्यपाल ने अपने बचपन के मित्र को देखा तो आगे बढ़कर गले मिलकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव में आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। उनके साथ उनकी पुत्र वधू भी मौजूद थी। उनके पहली बार घर आगमन पर पूरे गांव में खुशी की लहर थी। गांव में उनका स्वागत करने वालों का तांता लगा रहा। राज्यपाल की सुरक्षा में कई एएसपी डॉ. संजय समेत कई थानों की पुुलिस बल तैनात रही। इस मौके पर उनका भतीजे पद्माकर मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, रत्नाकर मिश्रा, रजनीश मिश्रा, जगदीश मिश्रा, भार्गव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed