{"_id":"5c44c19bbdec221239760ec1","slug":"171548009883-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी का इंजन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी का इंजन खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाले काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन रविवार को भदोही पहुंचते पहुंचते फेल हो गया। ट्रेन कुछ देर के लिए स्टेशन के पूर्वी आउट पर ठहर गई। इसके बाद किसी तरह भदोही स्टेशन पर लाकर खड़ी कर दी गई। जंघई से मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया जा सका जिसमे ढाई घंटे से अधिक समय खराब हो गए। इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा हुई।
ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन वाराणसी से सही समय पर रवाना हुई। और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से परसीपुर स्टेशन पहुंची। और काफी देर तक ठहर कर वहां से रवाना हुई तो भदोही स्टेशन के आउंटर पर आकर खड़ी हो गई। लगभग 15 मिनट तक आउटर पर रुके रहने के बाद धीरे धीरे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर लाई गई।
ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर रविशंकर ने बताया कि परसीपुर में ट्रेन के इंजन का प्रेशर डाउन हो गया। चालक जैसे तैसे ट्रेन को 3.33 बजे भदोही लेकर पहुंचा। भदोही स्टेशन पर चालकों ने इंजन में प्रेशर बनाने के प्रयास किए गए लेकिन असफल रहे। रेलवे कंट्रोल को अवगत कराने के बाद जंघई स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर सायं 5.15 बजे ट्रेन नई दिल्ली की ओर रवाना की जा सकी। ट्रेन से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों को भारी परेशानी हुई। लोग ट्रेन से उतर पर इंजन के पास जमा रहे। इधर उधर परेशान भी हुए। अच्छी बात यह रही कि इस ट्रेन के चलते दूसरी कोई ट्रेन प्रभवित नहीं हुई।