{"_id":"5c44c0c6bdec2273a0324ba4","slug":"171548009670-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय रिसर्च एवं डेवलपमेंट वर्कशाप संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय रिसर्च एवं डेवलपमेंट वर्कशाप संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। डीघ विकास खंड के उर्मिला देवी डिग्री कालेज में तीन दिवसीय साईटोजीन रिसर्च एवं डेवलपमेंट वर्कशाप का रविवार को समापन हो गया। होनहार प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। कार्यशाला में 125 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने हुनर और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र रहे दिव्य प्रकाश को प्रथम एवं छात्रा खुशबू शुक्ला द्वितीय रही।
मुख्य अतिथि प्रबंधक अमरनाथ मौर्य ने प्रमाणपत्र देते हुए कार्यशाला की महत्ता और गुणवत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन और लगन से प्राप्त की गई शिक्षा कभी उदास नहीं रखती। कहीं और किसी न किसी क्षेत्र में जीवन-यापन का मौका अवश्य उपलब्ध कराती हैं। जरूरत है तो ग्रहण की जाने वालीं शिक्षा के सदुपयोग की। कार्यक्रम संपन्न कराने में राजमणि वर्मा, डा.आर.एस. उपाध्याय, डा.के.सी.श्रीवास्तव, डा.शिव कुमार यादव, अजय सिंह कुशवाहा, अतुल चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद, मुक्तार अहमद शेख, डा.वीसी.राय आदि का योगदान रहा।