{"_id":"5be0940dbdec222f4e267965","slug":"171541444621-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से राशन से वंचित हो रहे गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से राशन से वंचित हो रहे गरीब
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। त्योहार से पहले राशन को वितरण कराने के लिए डीएम की ओर से नामित पर्यवेक्षक ही निर्देेशों की धाज्जियां उड़ा रहे हैं। सोमवार को डीघ ब्लॉक के दर्जनभर से ज्यादा राशन की दुकानों की चेकिंग के दौरान किसी दुकान पर पर्यवेक्षक अधिकारी मौजूद नहीं रहे। जिसकी रिपोर्ट पर डीएम ने सभी के खिलाफ आख्या भेजने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने त्योहार से पहले सभी कोटेदारों को राशन वितरण का निर्देश दिया था। समय से राशन वितरण कराने के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी को नामित किया था। सोमवार को आपूर्ति अधिकारी दिनेश यादव ने डीघ ब्लाक के 21 राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इसमें राशन की दुकानें खुली पाई गईं, लेकिन किसी दुुकान पर पर्यवेक्षक अधिकारी मौजूद नहीं रहे। उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी के खिलाफ आख्या भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद आपूर्ति अधिकारी ने गैर मौजूद 21 पर्यवेक्षक अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम को आख्या भेजी। हालांकि आपूर्ति अधिकारी ने देर रात तक राशन की दुकानें खोलवाकर राशन अपनी मौजूदगी में राशन वितरण कराया।