फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शिक्षा का अधिकार विषयक संवाद कार्यक्रम

शिक्षा का अधिकार विषयक संवाद कार्यक्रम

Thu, 20 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार विषयक संवाद कार्यक्रम
भदोही। शिक्षा का अधिकार कानून, बाल अधिकार और विद्यालय प्रबंध समितियों के गठन के विषय पर बुधवार को नेशनल इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विधिक संवाद हुआ। संवाद में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए मंथन किया गया। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा सागर ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन होना है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की आस जगी है। इन समितियों को काफी अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समितियों के गठन के लिए लोग आगे आएं। अध्यक्षता करते ग्राम्या संस्था की संचालक बिंदु सिंह ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा प्रक्रिया एवं गुणवत्ता की निगरानी में समितियां अच्छी भूमिका निभा सकती हैं। संवाद का संचालन पीपुल फार पीस सर्विस सोसाइटी के निदेशक द्विजेंद्र विश्वआत्मा ने की। संवाद में संजय श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, पवन शुक्ला, अशोक यादव, शीबा मेहनाज, वरुण राय, आशीष कुमार, विनोद कनौजिया, बृजेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed