फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कोहरे से गाड़ियां हुई विलंब

कोहरे से गाड़ियां हुई विलंब

Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से गाड़ियां हुई विलंब
गोपीगंज। जिले में शुक्रवार को कोहरे का जबरदस्त प्रकोप रहा। कोहरे के चलते सामान्य जनजीवन जहां पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं रेल यातायात पर भी असर पड़ा। तमाम महत्वपूर्ण ट्रेनें दो घंटे से लेकर 12 घंटे तक विलंब से चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड और कोहरे में तमाम यात्री स्टेशनों पर ठिठुरते रहे। सुबह जबरदस्त कोहरे से एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-इलाहाबाद रेल खंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे गोपीगंज स्टेशन से गुजरने वाली 12582 डाउन नई दिल्ली-मडुवाडीह एक्सप्रेस कोहरे के कारण चार घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। इस ट्रेन के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय 10:45 बजे है। वहीं गोरखपुर से कानपुर जाने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक देरी से यहां से गुजरी। नई दिल्ली से जयनगर तक चलने वाली 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब से चली। इस ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 7:30 बजे है। 11061 डाउन लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही थी। इसके पहुंचने का समय दोपहर 1:00 बजे है। इसी तरह अन्य ट्रेनों का भी परिचालन कोहरे से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed