फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही-ज्ञानपुर में खिला कमल, गोपीगंज में निर्दल का जलवा

भदोही-ज्ञानपुर में खिला कमल, गोपीगंज में निर्दल का जलवा

Sat, 02 Dec 2017 01:20 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
भदोही-ज्ञानपुर में खिला कमल, गोपीगंज में निर्दल का जलवा
भदोही-ज्ञानपुर में खिला कमल
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के लिए दूसरे चरण में कराए गए निकाय चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। इसके साथ ही भदोही नगर पालिका और ज्ञानपुर नगर पंचायत में कमल खिल गया और खमरिया, सुरियावां, नई बाजार नगर पंचायतों में सपा की साइकल की चाल सभी पर भारी पड़ी। गोपीगंज नगर पालिका और घोसिया नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवारों की किलेबंदी के आगे बड़े-बड़े दलों के योद्धा हांफते नजर आए।

अलग-अलग नगर निकायों की मतों की गिनती के लिए जिले की तीनों तहसीलों पर बनाए मतगणना स्थल पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। ज्ञानपुर में वीएनजीआईसी परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर ज्ञानपुर नगर पंचायत और गोपीगंज नगर पालिका की मतगणना हुई। भदोही तहसील के नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर भदोही नगर पालिका, नई बाजार नगर पंचायत और सुरियावां नगर पंचायत की मतगणना हुई। इसी तरह घोसिया और खमरिया नगर पंचायतों के मतों की गिनती के लिए औराई तहसील परिसर में मतगणना स्थल बनाया गया था। गहमागहमी भरे माहौल में हुई मतगणना के दौरान सबसे पहले गोपीगंज नगर पालिका के नतीजे घोषित हुए। यहां अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रहलाद दास गुप्ता ने कांग्रेस के माबूद खां को 219 मतों से पराजित किया। प्रहलाद को 4973 मत मिले, जबकि माबूद को 4754 वोट मिले। इसके बाद ज्ञानपुर नगर पंचायत के नतीजे सामने आए। ज्ञानपुर में भाजपा के हीरालाल मौर्य ने चिर प्रतिद्वंद्वी सपा के घनश्यामदास गुप्ता को 915 मतों से शिकस्त दी। हीरालाल को 3893 वोट मिले, जबकि घनश्याम दास गुप्ता को 2978 वोट मिले। भदोही नगर पालिका से भाजपा के अशोक जायसवाल ने सपा के हसनैन अंसारी को कड़े मुकाबले में 205 मतों से हराया। अशोक को 14113 मत मिले, जबकि हसनैन अंसारी को 13908 मिले। भदोही में बसपा के मो. अतहर ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा। उन्हें 12373 वोट मिले। सुरियावां में सपा के गोरेलाल कनौजिया ने भाजपा के गुलाब कनौजिया को 540 मतों से हराया। गोरेलाल को 3675 वोट मिले, जबकि गुलाब को 3135 मत मिले। बसपा के सुरेश चंद्र 1041 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। नई बाजार नगर पंचायत का परिणाम थोड़ी देर से आया। यहां सपा के विजय सोनकर ने भाजपा के लालता सोनकर को 27 मतों से हराया। विजय को 2074 वोट मिले, जबकि लालता को 2047 मत मिले। 1698 वोट प्राप्त कर निर्दलीय पारस सोनकर तीसरे स्थान पर रहे। घोसिया नगर पंचायत में निर्दलीय रजिया परवीन ने सपा की बेबी को 575 मतों से हराया। रजिया को 4181 वोट मिले, जबकि बेबी को 3606 वोट मिले। भाजपा की रजिया बेगम 2018 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। खमरिया में सपा के नंद कुमार मौर्य 2593 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उन्होंने बसपा के महमूद आलम को 235 मतों से पराजित किया। महमूद को 2358 वोट मिले। तीसरे स्थान पर 1940 वोट पाकर निर्दलीय रामधनी मौर्या रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed