फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अब 13 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

अब 13 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अब 13 हजार किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋणमोचन योजना के तहत अब जिले के 13 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया जाएगा। इसमें 11 हजार एनपीए और दो हजार किसान तीसरे चरण के शामिल हैं। दो हजार किसानों की सूची बनकर तैयार हो चुकी है जबकि एनपीए किसानों की सूची तैयार की जा रही है।
2017 के विधानसभा चुनाव में ऋणमाफी की घोषणा करने वाली भाजपा ने सरकार बनने के बाद 22 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए चिह्नित किया। जिला प्रशासन की ओर से तीन चरणों में जिले के करीब 10 हजार किसानों को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जा चुका है। 10 हजार से अधिक किसान योजना के तहत पात्र नहीं मिले। प्रमाणपत्र वितरण के दौरान करीब दो हजार ऐसे किसान बचे हैं, जिनका अभिलेख न मिलने से लाभ नहीं दिया गया। ऐसे किसानों को लाभान्वित करने के लिए विभागीय स्तर से सूची तैयार हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर शासन के निर्देश पर एनपीए (नान प्राफिटेबल अकाउंट) के कर्ज को काफी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। को-आपरेटिव बैंक के सात हजार किसानों की सूची का प्रशासन सत्यापन करा रहा है जबकि कामर्शियल बैंक के चार हजार एनपीए खातों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


कोआपरेटिव और कामर्शियल बैंक के करीब 11 हजार खाता एनपीए है। ऐसे खातों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। एनपीए खातों पर करीब 25 करोड़ का कर्ज बकाया है। - अशोक प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज माफी योजना पर विशेष फोकस किया जा रहा है। किसान को शत प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रयास रहेगा। - हरिशंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

क्या है एनपीए खाता
ज्ञानपुर। खेतीबारी के लिए बैंकों से लोन लेने के बाद कई किसान ऋण जमा नहीं कर पाते। दो से तीन साल तक उन खातों में लेनदेन बंद कर दिया जाता है। ऐसे खातों को बैंक एनपीए या डिफाल्टर घोषित कर देता है।


ऐसे मिलेगा एनपीए का लाभ
ज्ञानपुर। किसान ऋण मोचन योजना के तहत एनपीए खातों का एक लाख कर्ज माफ होगा। इसमें किसी एनपीए खाते पर दो लाख कर्ज के बाद अगर एक लाख तक ब्याज होगा तो वह ब्याज पहले माफ मरने के साथ ही एक लाख कर्ज माफ होगा। उसके बाद संबंधित उपभोक्ता से संयोजन कर बैंक पूरा कर्जमाफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed