फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लाठीचार्ज के विरोध में रोजगार सेवकों ने किया पैदल मार्च

लाठीचार्ज के विरोध में रोजगार सेवकों ने किया पैदल मार्च

Fri, 29 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में रोजगार सेवकों ने किया पैदल मार्च
ज्ञानपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से रोजगार सेवक नाराज हो गए हैं। गुस्साए रोजगार सेवक गुरुवार को ज्ञानपुर नगर से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर 12 सितंबर से लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में बेमियादी धरना दे रहे थे। सरकार के मांगों पर ध्यान न देने पर 25 सितंबर को विधान भवन घेरने जा रहे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर रोजगार सेवकों को बुरी तरह पीटा। यही नहीं 91 रोजगार सेवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हो, 91 रोजगार सेवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लिया जाए साथ ही घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। पैदल मार्च करने वालों में विवेक चौधरी, चंद्रेश गौतम, अमितेश शुक्ल, संभू सिंह, सुरेश तिवारी, दिवाकर पांडेय समेत काफी संख्या में रोजगार सेवक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed