{"_id":"59ada4174f1c1be9278b51f7","slug":"171504551959-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन कल
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
वेतन-भत्ते समेत विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी छह सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले धरना कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया जाएगा।
सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर संगठन के जिलाध्यक्ष रंगनाथ दुबे ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर 18 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से धरना देंगे। कर्मचारियों की मांगों में मुख्य रूप से जिन संवर्गों में छठे वेतनमान की विसंगतियां अब भी मौजूद हैं, उन्हें दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने, राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति भत्तों में समानता, एसीपी में आठ, 16 और 24 वर्ष की सेवा पर तीन पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य करने समेत 18 मांगें शामिल हैं।