{"_id":"596a69404f1c1b854e8b4598","slug":"171500145984-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋणमाफी के लिए किसानों के खाते से लिंक कराएं आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋणमाफी के लिए किसानों के खाते से लिंक कराएं आधार
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋणमाफी के लिए किसानों के खाते से लिंक कराएं आधार
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की बैठक हुई। इसमें सरकार की किसान ऋण माफी योजना को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने बैंकर्स को कहा कि जिन किसानों का खाता आधार से लिंक नहीं है उसे लिंक कराया जाए।
एक लाख तक का ऋण किसानों का माफ होगा। बैंक अधिकारियों से कहा कि योजना का लाभ देने के लिए खाताधारको के खाता संख्या आधार कार्ड से लिंक कराया जाए। जो खाता संख्या आधार कार्ड से लिंक नही है, उन्हे सूचित कर आधार कार्ड लिंक किए जाए। शाखा प्रबंधको को हिदायत दी कि दो दिन के अंदर अपने स्तर पर सभी कार्य पूर्ण करें। डीएम ने कहा कि किसान ऋण माफी योजना में किसानों को होने वाली दिक्कत के मद्देनजर कलेक्ट्रेट, विकास भवन और तीनों तहसीलों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिन किसानों को कोई समस्या हो वह वहां से उसका निस्तारण कराएं। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।