फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1700 youth will become entrepreneurs, will get loan of Rs. 5 lakh without interest

Bhadohi News: 1700 युवा बनेंगे उद्यमी, मिलेगा बिना ब्याज पांच लाख का ऋण

Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
1700 youth will become entrepreneurs, will get loan of Rs. 5 lakh without interest
ज्ञानपुर। अगर आप रोजगार शुरू करना चाहते है। बजट नहीं है तो परेशान न हो। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बिना ब्याज और गारंटी के आपको पांच लाख तक का ऋण मिलेगा। इसके लिए उद्योग विभाग की वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो गया है। सूबे को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के लिए सरकार अलग-अलग विभागों से लोगों को ऋण देकर आत्मनिर्भर बना रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से 21 से 40 साल के युवाओं को लोन देकर रोजगार सृजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि अब बिना गारंटी और बिना ब्याज के पांच लाख तक का ऋण मिलेगा। उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में युवाओं को उद्योग और सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण 4 साल की अवधि के लिए प्रदान किया जाएगा। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 1700 युवाओं के चयन का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार http://diupmsme.upsdc.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन शर्तों का करना होगा पालन
आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता के तौर पर आवेदक को न्यूनतम कक्षा 8 पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं में से किसी एक में प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए या फिर मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधित कोर्स/डिप्लोमा/डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। लाभार्थी को परियोजना लागत में अधिकतम पांच लाख दिया जाएगा। जिसमें 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed