फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   17 elections passed, no one could become MLA on his own

17 चुनाव बीते, अपने दम पर कोई नहीं बन सका विधायक

Fri, 25 Feb 2022 06:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
17 elections passed, no one could become MLA on his own
ज्ञानपुर। कालीन नगरी यानी भदोही जिले की तीनों विधानसभा सीटें हर चुनाव में चर्चा में रहती हैं। किसी सीट से पूर्व विधायक तो किसी सीट से पूर्व मंत्री के चुनाव मैदान में होने की वजह से खूब चर्चाएं होती हैं। उसी में खासा चर्चा निर्दलीय उम्मीदवार भी बटोरते हैं। यहां के इतिहास में अब तक कुल 17 बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन एक बार भी निर्दलीय उम्मीदवार के सिरपर सेहरा नहीं सजा। यानी अपने दम पर कोई विधायक नहीं बना। आलम तो यह रहा है कि राजनीतिक के मंझे हुए खिलाड़ी भी किसी न किसी राजनीतिक दल के सहारे ही सदन में पहुंचते हैं। इस बार के चुनाव में भी दो उम्मीदवार निर्दलीय रूप से मैदान में हैं।
विज्ञापन

अब तक के हुए चुनावों पर नजर डालें तो 1952 में पहला चुनाव हुआ था। तब जिले की दो सीटें हुआ करती थीं। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते। उसके बाद 1957 के चुनाव में भी ज्ञानपुर से ही चुनाव हुआ तो कोई निर्दलीय उम्मीदवार नहीं जीता। परिसीमन के बाद 1962 के चुनाव में भदोही और ज्ञानपुर विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया गया। इसमें ज्ञानपुर और भदोही दोनों सीटों से कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए। 1967 के चुनाव में औराई सीट भी बढ़ गई। यानी तीन सीटों पर चुनाव कराया गया। इस बार औराई और भदोही से कांग्रेस और ज्ञानपुर सीट से भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार ने विजय हासिल की। उसके बाद तीनों सीटों पर 2017 तक कुल 17 बार चुनाव हुए, लेकिन एक भी निर्दलीय नहीं जीता।
विज्ञापन

किस सीट से कितनी बार किसे विजय मिली
औराई विधानसभा सीट पर अब तक हुए चुनाव में तीन बार भाजपा, एक बार सपा, तीन-तीन बार बसपा और कांग्रेस, एक बार बीकेडी, दो बार जेएनपी, दो बार जेडी ने चुनाव जीता है। इसी तरह भदोही विधानसभा सीट से तीन-तीन बार सपा, भाजपा व कांग्रेस, दो-दो बार बीकेडी व बसपा, एक बार जेएनपी, एक बार जेडी और एक बार एलकेडी के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं ज्ञानपुर सीट से कांग्रेस ने सात बार विजय हासिल किया है। तीन बार सपा, दो बार भाजपा व बसपा, बीकेडी, जेडी, बीजेएस व निषाद पार्टी के उम्मीदवार एक-एक बार चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed