फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16.5 crore in account, cry for development in 546 gram panchayats

Bhadohi News: 16.5 करोड़ खाते में, 546 ग्राम पंचायतों में विकास का रोना

Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
16.5 crore in account, cry for development in 546 gram panchayats
ज्ञानपुर। गांव में प्रधान विकास के लिए धन के अभाव का रोना रोते रहते हैं जबकि केंद्रीय वित्त के अनटाइड फंड में मिले 16.5 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों के खाते में डंप हैं। इस साल की किस्त में मिले आठ करोड़ 12 लाख खर्च नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। खर्च नहीं होने पर दूसरी किस्त रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 546 ग्राम पंचायतें है। इसमें केंद्रीय और राज्य वित्त के अलावा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन आदि मद से हर साल करोड़ों रुपये ग्राम पंचायतों को जारी होते हैं। इससे गांव में नाली, खड़ंजा, स्ट्रीटलाइट आदि के काम कराए जाते हैं। मगर ग्राम पंचायतें विकास के मद की धनराशि का उपयोग करने में तत्पर नहीं हैं। ज्यादातर गांव में केंद्रीय वित्त से मिली रकम भी नहीं खर्च हो पा रही है।
विज्ञापन

अनटाइड फंड में साल 2022-23 में मिले 22 करोड़ 94 लाख रूपये अवमुक्त हुए। जिसमें 14 करोड़ 54 लाख खर्च हो सके जबकि आठ करोड़ 39 लाख अब तक पंचायतों के खाते में पड़ा है। 2023-24 की पहली किस्त के रूप में आठ करोड़ 12 लाख रूपये भी जारी हुए लेकिन वह भी अभी तक डंप है। जिससे गांव में विकास कार्य की रफ्तार तेज नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों डीएम गौरांग राठी ने बैठक में फंड में मिली रकम को खर्च करने का निर्देश भी दिया, लेकिन अब तक पंचायतों की तरफ से न तो कार्ययोजना आई और न ही अन्य कदम उठाए गए। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने साल की दूसरी किस्त रोकने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वर्जन
15वें वित्त से दो साल में 30 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से 14 करोड़ ही खर्च हो पाए हैं। पुरानी और नई किस्त मिलाकर 16.50 करोड़ ग्राम पंचायतों के खाते में हैं। इसको खर्च में ग्राम पंचायतें रूचि नहीं दिखा रही है। ऐसे में दूसरी किस्त रुकने की आशंका पैदा हो गई है। - राकेश कुमार यादव, डीपीअरओ

इनसेट
अनटाइड फंड से क्या-क्या होंगे काम
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों के अनटाइड फंड में मिली धनराशि को प्रधानों के मानदेय, बैठक भत्ता, सफाई व्यवस्था, बिजली के बिलों का भुगतान, पेयजल योजना, पंचायतों में फर्नीचर, राजकीय एवं सार्वजनिक संपतियों के रख्रखाव और अतिक्रमण से बचाने पर खर्च की जा सकती है।
इनसेट
ब्लॉकवार मिली धनराशि
ब्लॉक 2023- 24 के लिए मिला फंड 2022-23 में मिला फंड खर्च अवशेष
अभोली 83.87 213.75 79.72 79.72
औराई 197.35 616.29 377.87 238.41
भदोही 150.76 510.22 308.76 201.45
डीघ 155.48 393.21 251.97 141.23
ज्ञानपुर 148.30 357.92 223.74 134.18
अभोली 76.80 202. 74 157.721 45.02
कुल योग 812.56 2294.11 1454. 11 839.99
नोट- सभी धनराशि लाख में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed