फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मेढ़ी एकादश को हरा इलाहाबाद की टीम ने जीता मैच

मेढ़ी एकादश को हरा इलाहाबाद की टीम ने जीता मैच

Fri, 18 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मेढ़ी एकादश को हरा इलाहाबाद की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र के दशवतपुर स्थित संजय नगर खेल मैदान में चल रहे अंर्तजनपदीय टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच मेढ़ी एकादश की टीम को हराकर इलाहाबाद (प्रयागराज) की टीम ने मैच जीत लिया।

बृहस्पतिवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने अपना नामांकन कराया है। इसके पहले दिन मेढ़ी एकादश और मदन मोहन मालवीय स्टेडिएम इलाहाबाद (प्रयागराज) की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलाहाबाद (प्रयागराज) की टीम ने 12 ओवर में मेढ़ी टीम को 100 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें रामआसरे ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में मेढ़ी की टीम 99 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं मेढ़ी की टीम से गुड्डूू सिंह ने दो विकेट लिया। हालांकि एक रन की कमी से मेढ़ी की टीम इलाहाबाद (प्रयागराज)की टीम से हार गई। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद शुक्ल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मैच की कमेंट्री संतलाल यादव और निलेश चौरसिया ने किया। इस मौके पर नितेश सिंह राजपूत, पन्नालाल यादव, बद्री नारायण यादव, अशोक कुमार, जयप्रकाश, कमलेश कुमार, राजेश यादव, शिवशंकर, रमाशंकर बिंद, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed