{"_id":"5c3b790cbdec22734b4bc7ee","slug":"161547401484-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन हादसा: स्कूलों की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन हादसा: स्कूलों की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। एससी कान्वेंट स्कूल के झुलसे बच्चों की घटना के बाद डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है। अवैध स्कूलों संग वाहनों की जांच के लिए सीडीओ हरिशंकर की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। अलग-अलग बिंदुओ पर जांच करने के लिए निर्देश दिया।
डीएम राजेंद्र प्रसाद ने जांच टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, उप संभागिय परिवहन अधिकारी प्रशासन सत्येंद्र कुमार यादव, प्रर्वतन, यातायात निरीक्षक को बनाया गया है। जांच टीम वाहन में क्षमता से अत्यधिक बच्चों को भरकर ले जाने वाले वाहनों की जांच करेगी। इसी तरह स्कूल के कक्षों की संख्या, स्कूल में कक्षों की संख्या के सापेक्ष बच्चों के बैठने की संख्या, स्कूल में कार्यरत अध्यापक की संख्या और उनकी योग्यता, स्कूल में कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या, पंजीकृत बच्चों की संख्या के सापेक्ष उनके आने-जाने वालों के लिए स्कूल के उपलब्ध वाहनों की संख्या, स्कूल वाहन से आने जाने वाले बच्चों की संख्या शामिल रहेगी। इसी तरह बच्चों से ली जाने वाली प्रतिमाह फीस कक्षावार दर, बच्चों की प्रतिवर्ष फीस बढाने, वाहन चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस है या नही, वाहन परिवहन कार्यालय में पंजीकृत है या नही को देखा जाएगा। डीएम ने जांच टीम को 23 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।