फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में बाल मेला

वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में बाल मेला

Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में बाल मेला
भदोही। नगर के सिविल लाइन स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए रविवार का दिन आनंद और मनोरंजन भरा रहा। मौका था बाल मेले का। मेले में बच्चों ने ही दूकाने लगाई और खरीदार भी बच्चे ही रहे। इस मौके पर मौजूद अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ लुत्फ उठाया। बच्चों द्वारा मेले अपने स्टाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

बाल मेले का शुभारंभ दोपहर 12 बजे विद्यालय के बच्चों द्वारा ही कराया गया। इस मौके पर मौजूद प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने कहा कि बाल मेले से बच्चों के मन मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चों को व्यवहारिक अनुभव तो मिलता ही है लेनदेन से उनका मानसिक विकास होता है। मेले में पाच दर्जन से अधिक दूकाने लगी थीं जिन्हें बच्चों ने ही खोले थे। इनमे मुख्यत: चाट, गोलगप्पे, पापड, आईस्क्रीम, पैटीज, बलून के दूकानों का बच्चों ने खूब आनंद लिया। इसके अलावा विभिन्न खेलों की ओर बच्चों का व्यापक रुझान रहा। बाल मेले में बच्चों के साथ अभिभावत, संबंधी भी पहुंचे। सायं 6 बजे तक मेले में भारी भीड़ रही। जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। निदेशक पुनीत मेहरा ने बच्चों को शुभकामनाऐं देते हुए मेले का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed