{"_id":"5c0d6613bdec2241cf75e0ec","slug":"161544381971-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और अनुसूचित जाति वर्ग प्रकोष्ठ की रविवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में आम लोगों की समस्या और भाजपा सरकार की गलत नीतियों को लेकर मंत्रणा की गई। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान, मजदूर, जवान, युवा और व्यापारी जहां परेशान हैं, वहीं महिला अपराध में इजाफा हो गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता समझ चुकी है। इसका खामियाजा तीन प्रांतों के हुए चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। 2019 से पहले भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने 13 दिसंबर को भदोही में होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पहुंचने के लिए कहा। इस मौके पर हृदय राम सरोज, राजाराम बिंद, समर यादव, कमला यादव, हाकिम बिंद, रामशिरोमणि, सूबेदार विश्वकर्मा, अजय बिंद, सोहन पाल, रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।