फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर में निकली वार्ड स्वच्छता रेली (दो खबरें)

नगर में निकली वार्ड स्वच्छता रेली (दो खबरें)

Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नगर में निकली वार्ड स्वच्छता रेली (दो खबरें)

विज्ञापन
भदोही। वार्ड स्वच्छता अभियान पर 30 दिवसीय प्रतिस्पर्धा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कायम करने में आम जन का सहयोग महत्वपूर्ण है। कहा कि लोग कूड़ा गाड़ी में ही कूड़ा डालने की अपनी दिनचर्या बना लें। सुबह 11 बजे नगर पालिका कार्यालय से छात्र, सभासद, सफाईकर्मी जमा हुए। उनके हाथ में स्वच्छता संबंधी श्लोगन लिखी तख्तियां थीं। जुलूस निकाल कर रैली रजपुरा स्थित रामलीला मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। वहां गोष्ठी का रूप ले लिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बगैर आम नागरिकों के सहयोग के स्वच्छ भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवा सौ करोड़ देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए घर घर शौचालय बनवाने और शहरों को शौचालय से लैस करने की योजना चलाई है।
बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता समिति भी गठित की जा चुकी है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक तीस दिवसीय वार्ड स्वच्छता प्रतिष्पर्धा कार्यक्रम चलाया जाना है। जिसके निरीक्षण के उपरांत बेहतर और साफ सुथरे वार्ड को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाना है। वार्ड स्वच्छता समितियों सफाई कर्मी को इस क्रम में कार्य करने को प्रेरित किया गया। गोष्ठी को ईओ पूर्णिमा, डीपीएम योगेश मिश्र, डीपीसी कुमार गौरव, सभासद हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, गिरधारी जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विनीत बरनवाल ने किया।
विज्ञापन


पालिका कर्मियों में गर्म कपड़े वितरित किए
नगर पालिका परिषद ने शनिवार को पालिका के सफाई कर्मियों में ऊनी कपड़े वितरित किए। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल के हाथो नए गर्म कपड़े पाकर कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मी की मेहनत और लगन से शहर स्वच्छ रहता है। उन्होंने कर्मियों से मेहनत से काम करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग जिम्मेदारी अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। कर्मचारियों से एक माह तक चलने वाले वार्ड स्वच्छता प्रतिस्पर्धा को अभियान को सफल बनाने की अपील की। प्रभारी सफाई निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि पंप आपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित सफाई कर्मियों को कपड़े दिए गए। इस मौके पर ईओ पूर्णिमा, करुणा शंकर दूबे, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, गुलाम संजरी, गिरधारी जायसवाल, रचना अरविंद मौर्य, संजय यादव, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, सुजीत यादव, राहुल कश्यप, प्रभु सेठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed