फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मोहर्रम आज, निकलेगा ताजियों का जुलूस सुरक्षा प्रबंध पूरे

मोहर्रम आज, निकलेगा ताजियों का जुलूस सुरक्षा प्रबंध पूरे

Fri, 21 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मोहर्रम आज, निकलेगा ताजियों का जुलूस सुरक्षा प्रबंध पूरे
भदोही। मुहर्रम की दसवीं यौमे आशूरा के दिन शुक्रवार को नगर में ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए हैं। सुबह से ही शहर के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से भदोही नगर को तीन जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। नगर में पहले से ही पीएसी एवं रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की तैनाती हो गई है। भदोही नगर और नई बाजार में निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे। जनपद में भदोही कस्बे का ताजिया जुलूस मुख्य रहा है। यहां छोटे बड़े कुल 87 ताजिए निकाले जाएंगे। जुलुस तकिया कल्लन शाह से रवाना होकर लिप्पन तिराहा, अहमदगंज, चौरी रोड, पचभैय्या, गौरियाना, जमुंद, अंबर नीम, कटरा बाजार होते हुए गल्ला मंडी स्थित कर्बला में पहुंच कर ठंडे किए जाएंगे। नगर के इमाम चौकों पर ताजियों को अंतिम रूप देने का क्राम गुरूवार की देर रात तक चलता रहा। युवा और उत्साही युवक ताजियों को आकर्षक ढंग से तराशने के काम में लगे रहे। गणेश पूजा और मोहर्रम साथ-साथ होने की वजह से पुलिस प्रशासन सुरक्षा की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए कोतवाली में दोनों समुदायों के लोगों सहित पूजा समितियों और ताजियादारों को लेकर कई दौर की बैठक भी हो चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ताजिया जुलूस को देखते हुए तीन क्षेत्राधिकारी, 20 प्रभारी निरीक्षक, 40 निरीक्षक, 100 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी बल और एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की आमद हो चुकी है। बताया कि सादे लिबास में भी पुलिस के जवानों को लगाया गया है। एक ड्रोन कैमरा नई बाजार में और एक भदोही कस्बे में लगा दिया गया है। जगह जगह सीसी टीवी लगाने के साथ छतों से पुलिस के जवान दूरबीन लिए भी जुलूस और अराजक तत्वों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed