{"_id":"5ba29d7d867a557ec074b916","slug":"161537383805-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर और गड्ढायुक्त मार्गों पर नाच रही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर और गड्ढायुक्त मार्गों पर नाच रही मौत
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। दर्जन भर से अधिक प्रमुख सड़कें इतनी खतरनाक हो गईं हैं कि उन पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और फैले बोल्डर आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। कुछ सड़कें बनने के लिए महीनों से छोड़ दी गईं हैं। इससे उन पर दुर्घटनाएं बढ़ गईं हैं। ट्रकों के टायरों के नीचे पड़ने वाली गिट्टियां गोली की तरह वारकर लोगों को जख्मी कर रही हैं। जनपद में हाइवे को छोड़कर फोरलेन, टू लेन और ग्रामीण सड़कों का कुल 1961 किमी का जाल बिछा है। शासन-प्रशासन की ओर से समय पर सड़कों को बेहतर करने का प्रयास किया जाता है लेकिन धनाभाव या ठेकेदारों की मनमानी से ज्यादातर सड़कें महीनों-महीनों तक आधी अधूरी बनाकर छोड़ दी जाती है। कमीशनखोरी के कीचड़ में सनी सड़कें साल भर से कम समय में ही गड्ढायुक्त हो जाती हैं। अधिकांश सड़कों का निर्माण तय मानक के अनुसार नहीं हो पाता और वह समय से पहले ही ध्वस्त हो जाती हैं। एक से डेढ़ दशक पहले जो सड़कें बनती थीं, वह पांच से आठ साल तक चलती थीं लेकिन अब एक बारिश भी नहीं सह पा रही हैं। औराई- मिर्जापुर मार्ग, ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग, ज्ञानपुर की प्रोफेसर कालोनी मार्ग, पुरानी बाजार मार्ग, ज्ञानपुर से लालानगर टोल प्लाजा मार्ग, कलिंजरा मोड़ से सुरियावां मार्ग, दानूपुर से कठौता मार्ग समेत कई मार्ग जर्जर हो चुके हैं। मरम्मत न होने से इन मार्गों पर चलना जान जोखिम में डालने जैसा है। औराई- मिर्जापुर मार्ग की हालत सबसे अधिक खराब है। उक्त मार्ग पर बोल्डर आदि डालने से गिट्टी फिसलकर अक्सर किसी न किसी को घायल कर देती है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जलजमाव और बारिश के चलते ज्यादातर सड़कें टूटती हैं। लोक निर्माण विभाग के एई एसबी राव ने कहा कि सड़कों को मानक के हिसाब से बनाया जाता है। जर्जर मार्गों का सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेजा गया है। बजट आने पर उनकी मरम्म्त की जाएगी। ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग को हरी झंडी मिल चुकी है, जल्द ही निर्माण शुरू होगा। औराई- मिर्जापुर मार्ग एनएचआई ने लिया है, जिससे उसका निर्माण आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन