{"_id":"5a2c2a364f1c1b9e678c09e7","slug":"161512843830-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों का नाम रोशन करती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों का नाम रोशन करती हैं बेटियां
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज/घोसिया। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को डीघ के मां विंध्यवासिनी इंटर कालेज कुलमनपुर और औराई के केशव प्रसाद इंद्रावती देवी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को कई अहम जानकारी दी गई। कुलमनपुर में आयोजित कार्यक्रम में ऊंज एसओ सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि छात्राएं घर से निकले तो पूरी तरह सतर्क रहें। कोई छींटाकशी या छेड़खानी करता है तो चिल्लाएं और हेल्पलाइन 100 नंबर संग 1090 पर फोन कर पुलिस को बताएं। कहा कि जब बेटियां हौसला दिखाएंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा। बेटियां एक नहीं दो घर का नाम रोशन करती हैं। इस मौके पर एसओ गापेेगंज सुनीलदत्त दुबे, धनन्जय मिश्र, राजबली उपाध्याय, राजाराम पाल आदि मौजूद रहे। घोसिया संवाददाता के अनुसार , नारी सुरक्षा सप्ताह के छठवें दिन केशव प्रसाद इंद्रावती देवी बालिका इंटर कालेज सहसेपुर में गोष्ठी आयोजित की गई। एसओ औराई शेषधर पांडेय ने छात्राओं से कहा कि वह जागरूक हों। उत्पीड़न को सहे नहीं बल्कि उसका मुकाबला करें। अपने मम्मी और पापा से सही बात के लिए जिद करें। कहा कि महिलाएं जब तक हिम्मत नहीं जुटाएंगी तब तक अपराधी सक्रिय रहेंगे। कहा कि महिला सुरक्षा के लिए गांव-गांव में शक्ति परी बनाई जाएंगी। जिन्हें पुलिस के समकक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर जय प्रकाश उपाध्याय, सरला दूबे, नीलम उपाध्याय, बाल कुमार दूबे, मनोज कुमार मौर्य, मनोज कुमार मौर्य ,राम बिहारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन