फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   संकुल स्तरीय खो-खो में होनहारों ने दिखाया दम

संकुल स्तरीय खो-खो में होनहारों ने दिखाया दम

Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
संकुल स्तरीय खो-खो में होनहारों ने दिखाया दम
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन सूबे के 10 स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आकर्षक खेल दिखाकर खिलाड़ियों ने वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य केबीएस यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नवोदय में खेलकूद को विशिष्ट महत्व दिया जाता है। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। नेशनल रेफरी खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया आलोक यादव, विनोद कुमार, अनुराग यादव और अजीत कुमार की देखरेख में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रभारी मारकंडेय सिंह ने कहा कि प्रदेश के 10 स्कूलों के 240 बच्चों ने संकुल स्तरीय खो-खो में हिस्सा लिया। शनिवार को बरेली में 27 अगस्त से होने वाली क्षेत्रीय स्पर्धा के लिए रेफरी अंडर 14 और 17 खिलाड़ियों का चयन करेंगे। इस मौके पर जेपी सिंह, मनजीत, ओमकार उपाध्याय, हौसिला सिंह, केके विश्वकर्मा, यूपी शुक्ला, अमित आनंद, बीसी लाल, एनएच अंसारी, राजेश त्रिपाठी, एस भारती, प्रियंका श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed