फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाथ में दमकी तीज की मेहंदी

हाथ में दमकी तीज की मेहंदी

Thu, 24 Aug 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
हाथ में दमकी तीज की मेहंदी
ज्ञानपुर (भदोही)। पति की सलामती और मनचाहे वर की कामना को लेकर रखे जाने वाले तीज के कठिन व्रत की तैयारियों को बुधवार को कालीन नगरी में अंतिम रूप दिया गया। सुहागिनों और युवतियों ने हाथों में मेहंदी रचाई और व्रत-पूजा के सामान खरीदे। इसे लेकर ब्यूटी पॉर्लरों और बाजार में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

सुहाग की सलामती की बात हो तो महिलाएं भला कहां पीछे रहने वाली हैं। बृहस्पतिवार को तीज मनाई जाएगी। इसके लिए, बुधवार को जिले का वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया। तीज के निमित्त खरीदारी के लिए जिले के ज्यादातर बाजार महिलाओं और युवतियों की भीड़ से गुलजार रहे। इस दौरान पूजा और व्रत के सामान की खरीदारी के साथ ही हाथों पर मेहंदी रचवाने का सिलसिला चला। साथ ही महिलाओं ने साज-शृंगार के सामान भी खरीदे। तीज को लेकर ब्यूटी पॉर्लरों में सजने-संवरने और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मेहंदी लगाने के लिए ब्यूूटी पॉर्लरों ने 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का शुल्क वसूला। तमाम नवविवाहिताओं ने खुद ही मेहंदी रचाई। इसके लिए देर रात तक विभिन्न घरों में महिलाएं गीत-गवनई के साथ तैयारियों में जुटी रहीं। भुड़की की रन्नो देवी ने कहा कि तीज का व्रत होने के कारण गुरुवार को पूरे दिन सजने-संवरने के लिए समय नहीं मिलेगा। इसके चलते, सारी तैयारी एक दिन पूर्व ही कर ली जा रही है। इसी तरह, पूजा के लिए फल आदि की भी जमकर खरीदारी हुई। फल के बाजार में तीज का असर साफ देखा गया। इससे फलों पर महंगाई चढ़ गई थी। कल तक 20 रुपये बिकने वाला अमरूद 30 से 40 रुपये किलो बिका। जबकि केला 50 रुपये दर्जन से अधिक की कीमत में बिका। इसी तरह सेब और अनार पर भी महंगाई का असर देखा गया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही व्रत शुरू हो जाएगा। शाम को महिलाएं पूजा पाठ भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed