फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिला मुख्यालय पर घंटों कट रही बिजली

जिला मुख्यालय पर घंटों कट रही बिजली

Wed, 21 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर घंटों कट रही बिजली
ज्ञानपुर। भदोही जिले में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। बिजली चोरी न रोक पाने और जर्जर सिस्टम के चलते अघोषित कटौती रोक पाना विभाग के लिए मुश्किल काम हो गया है। जिला मुख्यालय पर पांच-पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे लोग बेहाल हो उठे हैं। गांवों में बिजली आपूर्ति की हालत और भी खराब है।
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। सूबे की योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, नगरीय इलाके में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। जिला मुख्यालय पर दिन-रात मिलाकर चार से पांच घंटे बिजली कटौती रोज हो रही है। फॉल्ट और शटडाउन की दशा में यह कटौती और भी बढ़ जाती है। मंगलवार को सुबह पांच बजे से नौ बजे के बीच ज्ञानपुर नगर और आसपास के इलाकों में दो किस्तों में लगभग ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह दोपहर में 12 बजे से एक बजे तक बिजली गुल रही। इससे पूर्व सोमवार को दिन और रात में मिलाकर तकरीबन पांच घंटे बिजली गुल रही। शाम को बिजली का गुलगपाड़ा शुरू हो गया। हर 10 मिनट में बिजली कटने के कारण भीषण उमस और गर्मी में लोग बेहाल हो गए। जबकि जिला मुख्यालय पर पूरे 24 घंटे बिजली का आदेश है। नगरों में 20 और गांवों में 18 घंटे की आपूर्ति के लिए कोई शेड्यूल नहीं निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मेन लाइन से जो बिजली आएगी, उसकी सप्लाई की जाएगी। हालांकि विभाग स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती से इनकार करता रहा। ज्ञानपुर के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी और उमस बढ़ने से लोड बढ़ने लगा है। इसलिए कुछ घंटों के बाद सिस्टम को थोड़ी देर के लिए विराम देना जरूरी हो जाता है। इसलिए आपूर्ति बाधित होती है। एसडीओ का कहना है कि बिजली आपूर्ति को कोई शेड्यूल तय नहीं है। आपूर्ति समय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed