फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 new dengue patients found, number reaches 40

Bhadohi News: डेंगू के 16 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 40

Mon, 02 Oct 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
16 new dengue patients found, number reaches 40
जिले में वायरल के साथ ही डेंगू, मलेरिया मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को 16 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे संक्रमितों की संख्या 40 पहुंच गई। सरकारी अस्पतालों में जहां संख्या कम दिख रही है वहीं निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक तीन हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा है। जिले में भदोही, औराई, सुरियावां, ज्ञानपुर जैसे इलाकों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। हालांकि इसमें कोई ऐसा परिवार नहीं है। जहां एक परिवार में एक से अधिक लोग संक्रमित हुए हों। डेंगू के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय, एमबीएस सहित सीएचसी, पीएचसी यानी कुल 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 84 बेड़ आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सात रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। तमाम कवायदों के बाद भी जिले के तमाम ऐसे इलाके हैं। जहां लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि दो दिनों में 26 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले थे। एलाईजा जांचमें 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या अब 40 पहुंच गई है। सभी को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई। जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं वहां दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के मरीज मिलने पर गांव में लगेगा शिविर
ज्ञानपुर। शासन की गाइड लाइन है कि अगर किसी गांव में दो-तीन डेंगू के केस सामने आते हैं तो उस गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बुखार के मरीजों की जांच कर दवा दी जाएगी और लोगों को बुखार से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही गांवों में एंटी लार्वा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि चिन्हित स्थलों पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed