फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 lakhs withdrawn from the account of a retired female employee

Bhadohi News: सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी के खाते से निकाले 16 लाख

Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs withdrawn from the account of a retired female employee
नगर के वार्ड नंबर छह कुंवरगंज निवासी सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ने पड़ोसी पर धोखाधड़ी कर खाते से 16 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पड़ोसी ने धोखे से उनके खाते और बैंक डिटेल लेकर मोबाइल यूपीआई से कनेक्ट कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी बिना जानकारी के ही सारे पैसे निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
वार्ड नंबर छह कुंवर निवासी किरनलता श्रीवास्तव सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बताया कि उनके मकान के बगल में सिद्धार्थ मालवीय नामक युवक किराये के मकान पर रहता था।
विज्ञापन

पड़ोसी होने के नाते वह अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। स्टेट बैंक में उनका खाता है। जिसमें वे अपने पेंशन इत्यादि का पैसा रखती हैं।
वृद्ध होने के नाते वह सिद्धार्थ के माध्यम से ही खाते से पैसे निकलवाती और डलवाती थीं। वह पासबुक इत्यादि भी बैंक अपडेट कराने ले जाता था। आरोप है कि इस बीच उसने धोखे से किरनलता के खाते को यूपीआई से कनेक्ट कर लिया और उनके खाते से 16 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता जब बैंक से पैसा निकालने पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed