{"_id":"67e057e7c4782782c20853d4","slug":"1570-teams-formed-for-communicable-disease-control-campaign-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123863-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर 1570 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर 1570 टीमें गठित
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के लिए 1570 टीमें गठित की गई हैं, जो 546 गांव और सात नगर निकायों में जाकर सर्वे करेंगी। यही नहीं टीम संचारी रोगों से बचाव को जागरूक करेगी। निगरानी के लिए छह अधीक्षक समेत 14 अधिकारियों की टीम लगाई गई है।
मौसम परिवर्तन के दौर मे जहां सर्द और गर्म में तालमेल न बैठा पाने व मच्छरों की अधिकता के चलते तमाम लोग मौसमी और संक्रामक बीमारियों की जद में आ जाते हैं। इससे एक ओर जहां स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत उत्पन्न होती है तो वहीं उपचार में अनावश्यक आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ता है।
उपचार से बेहतर बचाव को मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डोर टू डोर पहुंचकर संचारी रोगों से बचाव को लेकर जागरूक करने को संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संतोष कुमार चक ने बताया कि अभियान के संचालन में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग आदि समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
1370 आशाकर्मी और 200 आशा संगिनी सभी गांव और नगरों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगी।