{"_id":"5cfff620bdec2207014a2a93","slug":"1560278551368-6800-bhadohi-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 किलो पॉलीथिन जब्त, 6800 जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 किलो पॉलीथिन जब्त, 6800 जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। ज्ञानपुर नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में कर्मचारियों ने विभिन्न दुकानों में जाकर निरीक्षण किया। कई दुकानों में पॉलिथीन का इस्तेमाल होता पाया गया। इस दौरान 68 किलो पॉलिथीन जब्त की गई, जबकि विभिन्न दुकानदारों पर 68 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया।
शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी 50 माइक्रॉन की पॉलिथीन का दुकानदारों की ओर से बेरोकटोक बिक्री और उपयोग जारी है। इसके खिलाफ मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने अभियान चलाया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। चुनावी समर के पूर्व ही 50 माइक्रॉन और नुकसानदेह पॉलिथीन पर शासन ने प्रतिबंध लगा कर उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई और जुर्माने की हिदायत दी थी, लेकिन, शासनादेश के कुछ ही दिन बाद फरमान बेअसर हो गया और दुकानदार बेलगाम। ग्राहक भी कागज के बने कैरी बैग की बजाए पॉलिथीन में ही सामान ले जाने को तरजीह देते रहे। इधर बीच ज्ञानपुर नगर क्षेत्र में पॉलिथीन संबंधी शिकायतें बढ़ गईं थीं। इस पर गत दिनों मंडल स्तर पर हुईं बैठक में नगर निकायों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार को ईओ राजेंद्र प्रसाद दुबे ने पुलिस और कर्मचारियों की संयुक्त टीम के साथ औचक छापेमारी की। पुरानी बाजार, ज्ञानसरोवर, दुर्गागंज तिराहा, मुल्लीबेगम कटरा आदि स्थानों पर चले अभियान के दौरान तमाम दुकानदार दुकानों को बंद कर हटते-बढ़ते रहे। ईओ ने बताया कि एक दर्जन दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना वसूला गया। पॉलिथीन के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।