{"_id":"5cfea7a1bdec220708715c5f","slug":"156019292119-bhadohi-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगो को मिलेगा शादी प्रोत्सहान पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगो को मिलेगा शादी प्रोत्सहान पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए शासन से उन्हें शादी प्रोत्साहन पुरस्कार दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में विवाह बंधन में बंधने वाले दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
दिव्यांगों की शादी धूमधाम से और पूरे रस्मो रिवाज के साथ हो, इसके लिए शासन से दिव्यांग शादी प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जा रहा है। ताकि दिव्यांगों की शादी के खर्चे और जीविकोपार्जन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर दिव्यांग होने पर 15 हजार और वधु दिव्यांग होने पर 20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कहा 2018-19 और 2019-20 वित्तीय वर्ष में हुई शादी के लिए ही यह लाभ दिया जाएगा। कहा कि शासन की ओर से इसे पहले ऑफ लाइन किया जाता था, लेकिन अब ऑनलाइन कर दिया गया है। कहा कि आवेदन करते समय दिव्यांगता प्रदर्शित करते फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, आय और जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक का खाता नंबर, आधार कार्ड की छाया प्रति आदि दस्तावेज शामिल करना पड़ेगा।