फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   राशन वितरण में धांधली, कोटेदार से वसुले 22

राशन वितरण में धांधली, कोटेदार से वसुले 22

Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली, कोटेदार से वसुले 22
ज्ञानपुर। कोटे की दुकानों पर धांधली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। विकास खंड डीघ के शिवनाथपट्टी गांव में जिलापूर्ति विभाग ने शुक्रवार को राशन वितरण में धांधली को लेकर कोटेदार से 22845 रुपये वसूला। मुस्लिम कार्डधारक के नाम पर हर महीने 17 कार्डधारकों का अनाज उठा जरूर लेकिन उसे बाजार में बेच दिया गया। मामला तब खुला जब फीडिंग के बाद कार्डधारकों का साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन

अनाज वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए भले ही सरकार तमाम प्रयास कर रही है लेकिन कोटेदार भी तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण का बंटाधार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शिवनाथपट्टी गांव में मुस्लिम जाति के कार्डधारक न होने के बावजूद कोटेदार अलगू यादव ने 17 कार्डधारकों के नाम से राशन वितरण के लिए अनाज का उठान किया। मामला संज्ञान में तब आया जब कार्डधारकों की फीडिंग हुई। डीघ पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गांव में जाकर मुस्लिम कार्डधारक की जांच की गई। उक्त गांव में मुस्लिम बिरादरी के लोगों निवास ही नहीं करते हैं। कोटेदार कालाबाजारी के लिए फर्जी तरीके से अनाज का उठान करता था। रजिस्टर पर उनमें वितरित भी कर देता था। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उक्त कोटेदार से 17 कार्डधारकों में 233 यूनिट वितरित अनाज के लिए 22 हजार 845 रुपये वसूलने का निर्देश दिया गया था। कोटेदार से वसूली के बाद उसे सरकारी खजाने में जमा किया गया। कोटेदार को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी खामियां मिलने पर दुकान को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed