{"_id":"5cfab02abdec22071a38a3a6","slug":"155993296412-bhadohi-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगो के घर पहुंचेगा यूडीआई कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगो के घर पहुंचेगा यूडीआई कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। दिव्यांगों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनाया जा रहा है। इससे उन्हें अपने दस्तावेजों को सहेजने में काफी सहूलियत मिलेगी। यूडीआई कार्ड के लिए किसी भी सहज जन से सेवा केंद्र या साइबर कैफे पर आवेदन कर सकते हैं। कार्ड बन कर अब सीधे उनके घर पहुंचेगा।
दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब उन्हें कई दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र बनाया जा रहा है। इस दस्तावेज से ग्रामीण स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर भी उनकी पहचान हो सकेगी। यूडीआई कार्ड को मुख्य चिकित्साधिकारी के सत्यापन के बाद वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्ड के लिए दिव्यांगों को विभाग के दफ्तर का चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। कार्ड डाक के माध्यम से घर तक पहुंचेगा। कार्ड बनवाने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड या निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर के साथ सहज जन सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर आवेदन कर सकते हैं। यूडीआई कार्ड बनने के बाद उसी से सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।