फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो नगरों में छापेमारी, आठ किलो पॉलीथीन जब्त

दो नगरों में छापेमारी, आठ किलो पॉलीथीन जब्त

Sat, 08 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो नगरों में छापेमारी, आठ किलो पॉलीथीन जब्त
ज्ञानपुर/खमरिया। प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री के खिलाफ शुक्रवार को खमरिया और ज्ञानपुर नगर में नगर पंचायत की टीम की ओर से छापेमारी की गई। जिससे दुकानदारों और ठेला-खोमचा वालों में हड़कंप मच गई। छापेमारी में आठ किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया जबकि दो हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

कोर्ट और शासन के रोक के बाद भी जिले में बेधड़क पॉलिथीन की बिक्री की जा रही है। परचून की दुकानों से लेकर, सब्जी, ठेला और खोमचा पर बेरोकटोक पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। शुक्रवार को ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दूबे के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने दुर्गागंज तिराहा, मुखर्जी पार्क, राजा पार्क, हरिहरनाथ मंदिर के आसपास की दुकानों, ठेला, खोमचा आदि पर छापेमारी कर पांच किलो पॉलिथीन को जब्त किया। इस दौरान नगर में लाउड स्पीकर से लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि पॉलिथीन का प्रयोग न करें। मार्गों पर जो भी अतिक्रमण किया गया है उसे हटवा लिया जाए। अधूरे शौचालय को समय से पूरा करा लें। ईओ ने कहा कि अब लगातार छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। अब सभी से जुर्माना भी वसूला जाएगा। खमरिया संवाददाता के अनुसार, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन किलो पॉलिथीन जब्त किया गया जबकि दो हजार जुर्माना वसूला गया। अचानक हुई छापेमारी से कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दिए। ईओ ने कहा कि पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाई गई। दुकानदार इसको प्रभावी बनाएं अन्यथा उन के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed