{"_id":"5cf810c2bdec22074d53d862","slug":"155976108419-bhadohi-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में दिखी सौहार्द की एकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में दिखी सौहार्द की एकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। खुशी का पर्व ईद-उल-फितर बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। सुबह की नमाज के बाद लोगों को पर्व की मुबारकबाद देकर सेवइयां खाने और खिलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। कई स्थानों पर आयोजित ईद के मेले में त्योहार का उत्साह सिर चढ़ कर बोलता रहा।
ज्ञानपुर नगर स्थित मस्जिद, पुरानी बाजार और नथईपुर तिराहा, हॉस्टल चौराहा, भुड़की, नागमलपुर, सुंदरपुर आदि मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। मस्जिदों से ईदगाह तक नमाजियों की भीड़ और उसके बाद चले मिलन के दौर में गंगा-जमुनी की तहजीब दिखी। वहीं लगे मेलों में जमकर हुई खरीददारी का क्रम देर शाम तक जारी रहा। नमाज खत्म होने के बाद पेश इमामों ने बारगाहे इलाही में दुआख्वानी कर देश में अमन-चैन कायम रखने मन्नत मांगी। गोपीगंज नगर स्थित जामा मस्जिद, राजमार्ग, गिराई ईदगाह, चौरी बाजार, सुरियावां नगर, सूफीनगर, जंगीगंज, गोधना, दरवांसी, सुभाषनगर, ऊंज-नवधन, औराई, महाराजगंज बाजार, बाबूसराय, उगापुर, मोढ़, कठारी, माधोसिंह-घोसिया, खमरिया नगर, पाली, दानूपुर-मतेथू, सियरहा-नईबस्ती, पुरानी मोढ़, लालीपुर, करियांव, कस्तूरीपुर, चकचंदा, जद्दूपुर, पल्हैया, डोमनपुर, अर्जुनपुर, बरवां, मऊरामशाला, रोही, कोइरौना, कटरा-सीतामढ़ी, धनतुलसी, बिरनई, अहिमनपुर, नवधन नटबस्ती, कौलापुर आदि स्थानों पर हजारों की संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थानों, कोतवाली की पुलिस, पीएसी व प्रशासनिक अधिकारियों की जमघट अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखे रही।