{"_id":"5cf56644bdec2207657bacc3","slug":"155958636815-bhadohi-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बंद रहा जनरल टिकट काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बंद रहा जनरल टिकट काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का जनरल टिकट काउंटर सोमवार को दूसरे दिन भी बंद रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं, जबकि तीन सप्ताह से आरक्षण फॉर्म के अभाव में सादे कागज पर काम चलता रहा। उधर परिसर में लगी एटीवीएम मशीन की सुरक्षा में रेलवे पुलिस लगी रही, लेकिन काउंटर बंद होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताती रही।
रविवार की अलसुबह जनरल टिकट काउंटर के बंद रखने के मामले में यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। रेलवे पुलिस ने मौके की नजाकत को भांप काउंटर से टिकट का वितरण शुरू करा कर मामला बिगड़ने से बचा तो लिया, लेकिन दूसरे दिन भी वही स्थिति बनी रहने से आस-पास के स्टेशनों की यात्रा करने वालों को एटीवीएम का सहारा लेना मजबूरी बन गई। यात्रियों का आरोप था कि दो एटीवीएम मशीनें तो लगवाई गई हैं, लेकिन यात्रियों का दबाव अधिक बढ़ने से चल रही एकमात्र मशीन लोड नहीं संभाल पा रही है। आए दिन सप्ताह में चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में मुंबई और अहमदाबाद जैसे महानगरों की यात्रा करने वालों की भीड़ अधिक बढ़ जाती है। उस समय भी जनरल टिकट का काउंटर बंद रहना समझ से परे बन जाता है। इसी तरह रिजर्वेशन और तत्काल टिकट के लिए फॉर्म न होने से भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। टोकने पर स्टेशन प्रशासन का रटा रटाया एक ही जवाब कि गोरखपुर मुख्यालय को मामले से अवगत करा दिया गया है। समस्या कब समाप्त होगी, इसको लेकर यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।