{"_id":"67157ddc7c0abbec180addb4","slug":"1546-people-took-advantage-of-the-health-fair-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-118045-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 1546 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य मेले का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 1546 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य मेले का लाभ
विज्ञापन
जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने जांच कर दवा उपलब्ध कराई। बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी। 1546 लोगों ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया।
मेले में 652 पुरुष, 564 महिला और 330 बच्चों सहित कुल 1546 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलवा 384 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया। अमर उजाला टीम ने विभिन्न केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले की पड़ताल की। दोपहर 1:40 बजे टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियाव पहुंची। जहां व्यवस्थाएं ठीक ठाक रही। स्टॉल में दवाई पर्याप्त मात्रा में नजर नहीं आई।
डॉ. प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि एक बजे तक 40 मरीज देख गए। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, बदन दर्द आदि के थे। जिन्हें दवा उपलब्ध कराई गई और बदलते मौसम में ध्यान देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
11:40 बजे टीम कसियापुर पीएचसी पहुंची, जहां डॉ. संतोष यादव मरीज का उपचार करते दिखे। बताया कि अभी तक 45 मरीज आए हैं, शाम तक ओपीडी की संख्या 100 के पार पहुंच जाती है।