{"_id":"61a91701986cc3753a14ab5a","slug":"1531-farmers-will-get-10-installments-in-one-session-bhadohi-news-vns6257528169","type":"story","status":"publish","title_hn":"1531 किसानों को एक सत्र में मिलेंगी 10 किस्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1531 किसानों को एक सत्र में मिलेंगी 10 किस्तें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत 1531 किसानों को एक सत्र में दस किस्तें मिलेंगी। संयुक्त खाता वाले ऐसे किसानों को लाभ देने का पत्र आ चुका है। 15 दिसंबर तक दो लाख 46 हजार किसानों संग इन्हें भी लाभ मिलेगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर डाटा फीड करके उसे लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कर्ज से डूबे किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत की। इस योजना में प्रत्येक किसान को दो हजार रुपये प्रति वर्ष देने की व्यवस्था है। जिले में शुरूआती दौर में तो 1.78 लाख किसान ही पंजीकृत हुए थे, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर दो लाख पहुंच गई। केंद्रीय और प्रांतीय स्तर से फिल्टर होने के बाद दो लाख 12 हजार किसानों को अब तक सम्मान निधि का लाभ मिला है। इसमें एक लाख 90 हजार को नौ किस्तें मिल चुकी हैं, जबकि तकनीकी खामियों के कारण 20 से 22 हजार किसानों को सभी किस्तें नहीं मिल सकीं। जिन्हें लाभ देने के लिए अभिलेखों में सुधार किया जा रहा है। नौवीं किस्त तक जिले में जहां दो लाख 12 हजार किसान चिह्नित थे, वहीं अब संख्या बढ़कर दो लाख 46 हजार पहुंच गई है। फरवरी 2019 में आवेदन करने वाले 1531 ऐसे किसान हैं, जिनका बैंकों में संयुक्त खाता था, उन्हें लाभ नहीं मिला। इसको लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से उप निदेशक कृषि ने शासन को पत्र लिखा था। जिसमें ऐसे किसानों को लाभ देने का आग्रह किया गया। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त खाता वाले किसानों को भी सम्मान निधि दी जाएगी। फरवरी 2019 तक आवेदन करने वाले 1531 किसानों को एक साथ 10-10 किस्तें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि दिसंबर और मार्च के मध्य ये सभी किस्तें आएंगी। सभी किसानों का खाता लॉक कर दिया जाएगा। 15 दिसंबर से किस्तें खाते में आनी शुरू हो जाएंगी।