{"_id":"5cdc5c57bdec220745634422","slug":"151557945431-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की योजनाओं से रुबरु हुए बंदी,मदद का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की योजनाओं से रुबरु हुए बंदी,मदद का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला कारागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में बंदियों को न्याय का भरोसा दिलाया गया। न्यायिक अधिकारियों ने उनके रखरखाव, खानपान की गुणवत्ता के साथ ही कानूनी मदद के लिए जेलर को निर्देशित किया।
प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव रघुवर सिंह ने बंदियों के अधिकार, शासन एवं न्यायालय की ओर से मिलने वाली सुविधाओं पर विचार व्यक्त करते हुए विधिक जानकारी दी। कहा कि गरीब और पैरवी विहीन बंदियों के अनुरोध पर जेलर को प्राप्त आवेदन प्राधिकरण को मिलते ही मदद की जाएगी। साथ ही 16 महिला एवं 43 पुरुष बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर जेल में मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया गया। अन्य अधिकारियों ने बंदी परिवारों के जीवन-यापन, बच्चों की शिक्षा, महिला सदस्यों के शोषण एवं अधिकार हनन, पेंशन और शासन की ओर से अनुमन्य सुविधाओं, परिवारों के भरण-पोषण, मुकदमों की पैरवी, अवैध कब्जा आदि पर भी विस्तार से जानकारी देकर सहयोग का भरोसा जताया। साथ ही जेल में मिलने वाले भोजन, चिकित्सकीय सुविधाओं में कोताही न बरतने का निर्देश जेलर को दिया। इस मौके पर कृष्णमुरारी गुप्ता, रामबहादुर गौतम, जेलर, डिप्टी जेलर, जेल कर्मी और बड़ी संख्या में बंदी मौजूद रहे।