फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   180 गांवों में आाधे-अधूरे मिले शौचालय

180 गांवों में आाधे-अधूरे मिले शौचालय

Mon, 08 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
180 गांवों में आाधे-अधूरे मिले शौचालय
ज्ञानपुर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन की कलई खुलने लगी है। 561 ग्राम पंचायतों में से 180 गांवों में शौचालय आधे-अधूरे ही बने पाए गए। शौचालयों में कहीं दरवाजे नहीं लगे हैं, तो कहीं पानी की व्यवस्था ही नहीं है। उप निदेशक पंचायत ने 10 दिन में सुधार का अल्टीमेटम दिया। ब्लॉक के बीडीओ, एडीओ संग गांव के सेक्रेटरी को स्थिति में सुधार लाने के लिए कहा।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वच्छ भारत, श्रेष्ठ भारत की मुहिम के तहत युद्धस्तर पर शौचालय का निर्माण किया गया। जिले की 561 ग्राम पंचायतों के 1091 राजस्व गांवों में 2015 से 2018 तक करीब एक लाख 40 हजार शौचालय बनाए गए, जिस पर करीब 200 करोड़ खर्च हुए। शासन के दबाव के चलते आनन-फानन में दो अक्तूबर 2018 को जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने में गलत रिपोर्टिंग की गई। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से घोषित 180 ग्राम पंचायतें मंडलीय कमेटी की जांच में ओडीएफ के मानक में फेल हो ग्रईं।
विज्ञापन

मंडल स्तर के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर ओडीएफ घोषित गांवों का सत्यापन कराया। इस दौरान पता चला कि जिन गांवों को ओडीएफ घोषित किया गया है, वहां की स्थिति बेहद खराब है। यहां के लोग खुले में शौच जा रहे हैं। सत्यापन अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद उपनिदेशक पंचायतराज एके शाही ने तीन दिन पहले ज्ञानपुर ब्लॉक के डीपीआरसी में एडीओ, सेक्रेटरी की बैठक ली, जिसमें उन्हें 10 दिन में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालयाें का निर्माण पूरा न होना, निर्मित शौचालयों की टंकी न होने समेत छह बिंदु चिह्नित किए गए हैं, जो अधूरे हैं। सत्यापन में यह बात भी सामने आई कि शौचालय निर्माण के लिए मिली प्रोत्साहन राशि को लाभार्थी को देने के बाद प्रधान अपने पास ही रखे रहे। अधिकतर शौचालय का निर्माण खुद की ठेकेदारी से कराया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने कहा कि मंडलीय टीम की जांच में 180 गांव ओडीएफ में फेल हो गए हैं। उसमें सुधार के लिए दिशा-निर्देश उप निदेशक की ओर से दिया गया है।


ज्ञानपुर। शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीघ विकास खंड के शिवनाथपट्टी गांव के प्रधान को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। गांव में कुल 158 शौचालयों के लिए प्रोत्साहन राशि भेजी गई थी, लेकिन 54 शौचालय अब भी अपूर्ण हैं। इसको संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई।

ओडीएफ में फेल हुए ब्लॉकवार गांव
ब्लॉक- कुल गांव -ओडीएफ में फेल गांव
अभोली -56 -10
औराई- 125 -35
भदोही -123 - 72
डीघ -98- 16
ज्ञानपुर -92- 36
सुरियावां -67 - 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed