{"_id":"5caa3f96bdec22142773c1b3","slug":"151554661270-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45.68 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45.68 फीसदी बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का रविवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ लक्ष्मी सिंह और एसपी राजेश एस ने बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया। बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इसे जड़ से मिटाने का संकल्प लिया गया। अभियान के पहले दिन 45.68 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के लिए 633 बूथों पर 435 लोगों की टीम जाकर दवा पिलाएगी।
कोई बच्चा पोलियो से ग्रसित न होने पाए इसके लिए रविवार को जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया की जिले भर में दो लाख 82 हजार 025 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष अभियान के पहले दिन 45.68 फीसदी एक लाख 28 हजार 841बच्चों को दवा पिलाई गई। शत-प्रतिशत बच्चों को सप्ताहभर में पोलियों की खुराक पिलाई जा सके, इसके लिए 633 बूथ और घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देने के लिए 435 लोगों की टीम बनाई गई है। इस दौरान सीएमओ ने बताया की पोलियो या पोलियोमेलाइटिस एक गंभीर और खतरनाक बीमारी है। पोलियो वायरस से होता है, यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। साथ ही यह वायरस जिस भी व्यक्ति में प्रवेश करता है उसके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है जिसकी वजह से लकवा भी हो सकता है। ऐसे में सभी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दें। इस मौके पर डॉ. सीएमएस डॉ. धरमवीर प्रसार, डॉ. एचके त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार आदि रहे।